बल्हारशाह शहर में युवक की हत्या एक गंभीर रूप से घायल पाच आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

प्रतिनिधी:नासीर शेख बल्लारपूर

बल्हारशहा:कल 6 नवंबर को बल्हारशाह शहर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.शहर के हिल डिवीजन के विद्यानगर वार्ड के पंचशील चौक में पैसों के विवाद में 5 लोगों ने लाला तोड़साम नामक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी. उनके साथी अमोल देवगथे गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इसकी जानकारी जैसे ही बल्हारशाह पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची, पुलिस ने हत्याकांड के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं. बल्हारशाह पुलिस पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल के मार्गदर्शन में घटना की आगे की जांच कर रही है.

CLICK TO SHARE