खेलो इंडिया खेलो में चमके जिले के दो खिलाडी, राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा में किया जिले का नाम रोशनवर्धा के आमीद सरफ़राज़ खान ने बेस्ट गोलर का किताब किया अपने नाम

खेल

प्रतिनिधी :अरबाज पठाण (वर्धा )

वर्धा:वर्धा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट खेलो इंडिया खेलो अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में वर्धा जिले के दो युवकों ने बाजी मारते हुए अपना नाम रोशन किया। इसमें वर्धा के महादेवपुरा स्थित आमिद सरफराज खान ने बेस्ट गोलर ऑफ टूनमेिंट का खिताब अपने नाम किया। वहीं हिंगणघाट के श्रेयस दुबे ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर चैम्पियनशिप जीतने में अपना अहम योगदान दिया। गुवाहाटी में स्पर्धा खेलने के बाद यह खिलाड़ी आज 28 फरवरी को वर्धा आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, 19 से 25 फरवरी के दौरान आसाम के गुवाहाटी में पीएम मोदी की खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन किया गया था।इस स्पर्धा में भोपाल के रवींद्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय में पढ़ रहे जिले के आमिद सरफराज खान व श्रेयस दुबे ने यूनिर्वसिटी का प्रतिनिधित्व किया। इसमें बेंगलुरु यूनिवर्सिटी को 5-2 से पराजित कर यह मैच वर्धा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी यूनिवर्सिटी को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम योगदान दिया।यही नहीं इस पूरे टूर्नामेंट में आमिद ने 8 गोल करते हुए बेस्ट गोलर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया। टूर्नामेंट से पूर्व भोपाल में आयोजित चैम्पियनशिप में सभी को पराजित कर भोपाल यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल हुई थीं। इस • टूर्नामेंट में देश की 8 टॉप यूनिवर्सिटी • की टीमें शामिल हुई थीं।14 वर्ष से खेल रहे हैं आमिदआमिद 14 वर्ष की उम्र से हॉकी खेल रहे हैं। जिला क्रीड़ा संकुल में जावेद शेख के मार्गदर्शन में उन्होंने अपना खेल शुरू किया। अब तक वह 6 से 7 नेशनल स्पर्धा, स्कूल नेशनल स्पर्धा में भाग ले चुके हैं। वह गत चार वर्ष से ऑल इंडिया लेवल पर खेलते हुए वह अब तक करीब 15 मेडल अपने नाम कर चुके हैं। फिलहाल भोपाल में बीकॉम दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहे आमिद ने भारतीय रेल की ओर से राष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्पर्धा खेली है।

CLICK TO SHARE