भाजपा मंडल गुनौर कार्यालय में झंडा फहराकर हर्ष उल्लास के साथ मनाया भाजपा स्थापना दिवस

अन्य

प्रतिनिधि जावेद खान ब्यूरो पन्ना

गुनौर : आज भारतीय जनता पार्टी मंडल गुनौर के समस्त बूथों पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया इसी तारतम्य में विधानसभा गुनौर कार्यालय में गुनौर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अवधिया ने ध्वजारोहणकर किया, भारत माता एवम पार्टी के प्रोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, पार्टी की स्थापना के बारे में रायसेन जिले के भाजपा महामंत्री बलराम मालवीय तथा नीमच जिले के भाजपा मंत्री ललित ग्वाला ने प्राकाश डालते हुए हुए पार्टी को मजबूत बनाने व लोकसभा खजुराहो के प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा को प्रचण्ड मतों से विजई बनवाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया उन्होने बीती पूर्व की सरकारों के जन विरोधी मानसिकता को बताते हुए आज के स्वर्णिम भारत को बनाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की बात कही इस पूरे स्थापना दिवस कार्यक्रम के बारे में गुनौर मंडल महामंत्री रामनारायण दाहिया ने बताया की गुनौर मंडल के प्रत्येक बूथ पर आज 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया है।इस पावन अवसर पर अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मेंद्र तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी जिला कार्यसमिति सदस्य बसंत लाल पटेल जिला कार्यसमिति सदस्य रूप नारायण द्विवेदी मंडल मंत्री रज्जू लाल लोधी, आई टी सेल मंडल संयोजक अंजनी खरे,उर्मिला नामदेव, साहब सिंह परमार, भाई लाल लोधी, नन्द किशोर,युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष आशू देव बुंदेला युवा मोर्चा पूर्व महामंत्री अंकित शर्मा दिव्यांशु दाहिया कौशलेंद्र द्विवेदी,सहित भारी संख्या में वरिष्ठ कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CLICK TO SHARE