तलाठी भर्ती मेरिट सूची को तुरंत रद्द कर पुरी प्रक्रिया की गहन जांच की जानी चाहिए-रोहित जंगमवार

अन्य

प्रतिनिधी:नरेंद्र कांबळे बल्लारपूर

तलाठी भर्ती मेरिट सूची को तुरंत रद्द कर पुरी प्रक्रिया की गहन जांच की जानी चाहिए- रोहित जंगमवार, प्रतियोगी परीक्षा शिक्षक बल्लारपुर, 7/01/2024 – महाराष्ट्र के सभी जिलों में तलाठी और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की मेरिट सूची हाल ही में घोषित की गई है। प्रतियोगिता शिक्षक एवं आप शहर संगठन मंत्री रोहित जंगमवार ने आरोप लगाया है कि इस मेरिट सूची में बड़ी गड़बड़ी हुई है. तलाठी की मेरिट लिस्ट में जिले से प्रथम स्थान पर रहने वाली लड़की ने 200 में से 214 अंक प्राप्त किए हैं. लेकिन उसी लड़की को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में 120 में से केवल 54 अंक मिले। प्रतियोगी छात्र सवाल उठा रहे हैं कि एक परीक्षा में इतने कम अंक लाने वाली लड़की दूसरी परीक्षा में पूरे जिले में टाॅप कैसे कर सकती है, जबकि ये दोनों परीक्षाएं 15 दिनों के भीतर आयोजित की गई थी। रोहित जंगमवार ने मांग की कि तलाठी भर्ती में 200 में से 175 से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की योग्यता जांचने के लिए उनका साक्षात्कार लिया जाना चाहिए और इन साक्षात्कारों की वीडियोग्राफी की जानी चाहिए। इस समय भुवन डेरकर, सूरज निट्टूर, सौरभ चौहान, अनिल पाल, प्रज्योत मसराम, कोमल खंडवाई,मौजूद थे।

CLICK TO SHARE