प्रियंका गांधी ने लगाया आरोप आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से भाजपा फेल

अन्य

प्रतिनिधि :अब्दुल रहमान राजस्थान जयपुर

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। साथ ही प्रियंका ने लिखा है कि जिन डिब्बों में हम पैसे छुपा कर रखते थे, उन डिब्बों में अब ना ही तो पैसे है और ना ही राशन है। घर चलाने का जिम्मा महिलाएं उठाती है। घर में किसे खाना चाहिए, किसे कपड़ा चाहिए, बच्चों का शौक क्या है, जरूरत क्या है, बचत भी करनी है_यह सब कुछ महिलाएं ही संभालती हैं।लेकिन आज वह महिलाएं अपना घर नहीं चला पा रही है। प्रियंका गांधी का कहना है कि राशन महंगा, सब्जी महंगी, फल महंगे, गैस महंगी, शिक्षा महंगी, स्वास्थ्य सुविधा महंगी, सब कुछ महंगा लेकिन आमदनी घट गई। ऐसे में कैसे कहा जा सकता है कि केंद्र में भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे दावे सच्चे हैं। यह है जनता के साथ बेईमानी से कम नहीं।

CLICK TO SHARE