सेवादल पदाधिकारियों से मिलकर रामचंद्र चौधरी ने दी होली की बधाई

अन्य

प्रतिनिधी अब्दुल रहमान राजस्थान बिजयनगर

(कां.स.), होली के पावन पर्व पर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता एक दूसरे से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी अपने पैतृक गांव देवास से अजमेर जाते समय अल्प प्रवास के दौरान 27 मिल चौराहे पर बालाजी के मंदिर के यहां रुक जहां बिजयनगर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी से होली के त्यौहार की रामा सामा कर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष रामलाल नागवाडा , पुर्व पार्षद गुरुभेज सिंह टुटेजा ,सेवादल पदाधिकारी विपुल सोमानी ,याकूब मोहम्मद ,आशीष शर्मा, राहुल सिंह ,सुनील नायक आदि मौजूद रहे।

CLICK TO SHARE