पूजा जैन बनीं बिजयनगर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष

Tue 08-Jul-2025,03:42 AM IST -07:00
Beach Activities

प्रतिनिधी फिरोज खान राजस्थान

संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई ऊर्जा

राजस्थान:ब्यावर जिले के बिजयनगर महिला कांग्रेस को नई नेतृत्वकारी शक्ति मिल गई है। राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह की अनुशंसा पर ब्यावर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इशिका जैन ने श्रीमती पूजा जैन पत्नी सुधीर जैन को बिजयनगर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।इशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती पूजा जैन को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि श्रीमती जैन अपने अनुभव और कार्यशैली के दम पर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम प्रभावी ढंग से करेंगी। साथ ही, महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए महिला कांग्रेस की योजनाओं व कार्यक्रमों को अपने क्षेत्र में सक्रियता से लागू करेंगी।इशिका जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है और महिला कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पूजा जैन को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है,ताकि बिजयनगर में महिला कांग्रेस की पकड़ और अधिक मजबूत हो सके।नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पूजा जैन ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि बिजयनगर में कांग्रेस की नीतियों और महिला कल्याण कार्यक्रमों को हर महिला तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही, वे महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।पूजा जैन के नगर अध्यक्ष बनने पर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई है।