वर्धा रेलवे स्टेशन परिसर से महिला का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच गिरफ्तार
वर्धा रेलवे स्टेशन परिसर से महिला का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच गिरफ्तार
चार आरोपी गिरफ्तार, एक विधि संघर्षग्रस्त बालक भी हिरासत में; न्यायालय ने तीन दिन का PCR मंजूर किया
वर्धा | प्रतिनिधि : युसूफ पठाण
वर्धा रेलवे स्टेशन परिसर से 20 वर्षीय महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है
घटना 24 सितंबर की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मामले में रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक 17 वर्षीय विधि संघर्षग्रस्त बालक को भी हिरासत में लिया गया है
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता वर्धा रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार स्थित बुकिंग कार्यालय के पास मौजूद थी
आरोप है कि आरोपियों ने उसे ऑटो में बैठाया और वर्धा शहर के एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की
इस प्रकरण में विक्रम उर्फ गोलू दिनेशराव खंडाळे (28), ओम उर्फ दुर्लभ सुनील बावने (18), शेख मोहसिन उर्फ मुसा शेख कासम कनोजे (29) तथा शेख साहिल शेख शरीफ (32) को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा 17 वर्षीय विधि संघर्षग्रस्त बालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है
मामले में रेलवे पुलिस थाना वर्धा में अपराध क्रमांक 275/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है
न्यायालय में पेशी, तीन दिन का PCR
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने मामले की जांच के मद्देनजर आरोपियों को तीन दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस अब आरोपियों से घटना के संबंध में आगे पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई रेलवे पुलिस अधीक्षक नागपुर मंगेश शिंदे, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. दत्ताराम राठोड, उपविभागीय पुलिस अधिकारी शंकर शेळके तथा रेलवे पुलिस थाना वर्धा के प्रभारी अधिकारी रेलवे पुलिस निरीक्षक वीरसेन चहांदे के मार्गदर्शन में की गई
सहायक पुलिस निरीक्षक पंकज ढोके तथा एपीआई पंजाबराव डोळे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की
कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक अंगद कोतवाड, नितीनकुमार जाधव तथा पुलिस अमलदार अशोक हनवते, संतोष वडगिरे, धिरज गरडे, राकेश महेशकर, सहारे, प्रज्वल दाभाडे, गौतम शिरसाट, अजय मनस्कार, निलेश काळे सहित वाहन चालक असलम शेख और केंदे ने विशेष भूमिका निभाई
रेलवे पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।