गौरक्षण वार्ड के नागरिकों के लिए निःशुल्क प्रॉपर्टी कार्ड शिविर

Thu 24-Sep-2026,12:25 AM IST -07:00
Beach Activities

गौरक्षण वार्ड के नागरिकों के लिए निःशुल्क प्रॉपर्टी कार्ड शिविर

स्व. चरणसिंग चावरे मेमोरियल ट्रस्ट एवं महसूल भूमिअभिलेख विभाग का संयुक्त उपक्रम

वर्धा | प्रतिनिधि — अतहर शेख

वर्धा : स्व. चरणसिंग चावरे मेमोरियल ट्रस्ट एवं वर्धा महसूल भूमिअभिलेख विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गौरक्षण वार्ड स्थित जमनालाल बजाज सेवा ट्रस्ट लेआउट के प्लॉटधारकों के लिए निःशुल्क प्रॉपर्टी कार्ड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वर्धा जिले के पालकमंत्री मा. ना. डॉ. पंकजभाऊ भोयर के संकल्प से तथा प्रभाग क्रमांक 15 के नगरसेवक डॉ. सुनील चरणसिंग चावरे एवं सौ. प्रियंका कुणाल खंगार के पुढाकार से यह पहल की जा रही है।

नागरिकों को मिलेगा आवश्यक मार्गदर्शन

शिविर में नागरिकों को प्रॉपर्टी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा संबंधित शासकीय कार्यवाही के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। नागरिकों को संपत्ति संबंधी दस्तावेजों की प्रक्रिया में सुविधा मिले और उन्हें शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो, इसी उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया है।

26 सितंबर को आयोजित होगा शिविर

निःशुल्क प्रॉपर्टी कार्ड शिविर शनिवार, 26 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक राष्ट्रभाषा प्रचार समिति हॉल, वर्धा में आयोजित किया जाएगा। संबंधित नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की गई है।

आवश्यक दस्तावेज: खरीदी/बख्शीस पत्र, मृत्यु पत्र, वाटणी पत्र, हक़्क़ छोड़ पत्र, न्यायालयीन आदेश (यदि हो), शासकीय आदेश (यदि हो), आधार कार्ड, राशन कार्ड, ₹5 का टिकट एवं पासपोर्ट फोटो।