देसी अंदाज़ से सोशल मीडिया पर छाया शोवित पालबंशी अब राजनीति और समाज सेवा के लिए मैदान में उतरने की तैयारी
प्रतिनिधी प्रवेश कश्यप मैनपुरी
उत्तर प्रदेश:अलीगंज क्षेत्र के ग्राम झकरई की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शोवित पालबंशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देसी अंदाज़ में गीतों और लोक संस्कृति से जुड़े वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। फेसबुक पर उनके लगभग 13 हजार फॉलोअर हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या 1 हजार से अधिक है। शोवित पालबंशी का कंटेंट खास तौर पर ग्रामीण संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहता है, जिसकी वजह से वे तेजी से वायरल हुआ और एक बड़ी पहचान बनाई। शोवित पालबंशी अब राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहा है वह अपनी ग्राम पंचायत से प्रधानी लड़ने की तैयारी में जुटा है।
किसान परिवार से जुड़ाव के कारण उनमें अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की सोच स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के साथ-साथ शोवित पालबंशी की सक्रियता राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय रही है। , जिसे उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस सम्मान के बाद उनके समर्थकों में और अधिक उत्साह देखने को मिला। अब शोवित पालबंशी अलीगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत झकरई से ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हैं। वे खुलकर कह चुका हैं कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समाज सेवा करना है। उनका कहना है कि गाँव में महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद वर्ग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
शोवित पालबंशी की लोकप्रियता का असर यह है कि गाँव में युवाओं और महिलाओं का एक बड़ा वर्ग उनके साथ जुड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से वे लगातार लोगों की समस्याओं को उजागर करता रहता हैं और अब उसी अनुभव को राजनीति और जनसेवा में इस्तेमाल करना चाहता हैं।
सोशल मीडिया से पहचान बनाने वाला शोवित पालबंशी अब राजनीति और समाज सेवा के नए सफर पर निकलने को तैयार हैं। यदि वे चुनावी मैदान में उतरता हैं तो निश्चित रूप से उनका मुकाबला दिलचस्प होगा, क्योंकि उनके पास लोकप्रियता, युवा समर्थन और सेवा की स्पष्ट सोच मौजूद है। आने वाले समय में यह देखना रोचक होगा कि सोशल मीडिया का यह स्टार जमीनी राजनीति में कितनी मजबूत भूमिका निभा पाता हैं।