खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला — अनिल निमगड़े
नावेद पठाण मुख्य संपादक
(सेंट थॉमस इंग्लिश स्कूल का ‘बाल दिवस’ समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न)
बोरगांव (मेघे) विद्यार्थियों का सुरक्षित, सुशिक्षित और आनंदमय भविष्य ही राष्ट्र का मजबूत आधार होता है। बाल्यावस्था केवल उम्र का एक पड़ाव नहीं, बल्कि आशाओं, ऊर्जा और प्रगति का वह सुनहरा काल है, जो देश को नई दिशा देता है।
सत्येश्वर सभागृह में आयोजित सेंट थॉमस इंग्लिश स्कूल की चार दिवसीय वार्षिक खेल स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में अध्यक्षीय भाषण देते हुए क्रीड़ा अधिकारी अनिल निमगड़े ने कहा कि “विद्यार्थियों के जीवन में खेलों का अत्यंत महत्त्व है। खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव हैं।”
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में ऑल इंडिया शास्त्री सोशल फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इमरान राही, मोहन मोहिते, स्काउट-गाइड डीसीओ नितेश झाड़े, डीसीओ वैशाली भोम, साध्वी सत्यमित्रा, स्कूल के संचालक विजय सत्याम, तथा मुख्याध्यापिका प्रीति सत्याम सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।
विविध खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
11 से 14 नवंबर तक आयोजित “स्पोर्ट्स मीट” में कबड्डी, फुटबॉल, दौड़, सैक रेस, आट्या-पाट्या, बैग फिलिंग, प्लेट कलेक्टिंग, बैलेंसिंग रेस आदि विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। सभी स्पर्धाओं में उत्साही सहभागिता देखने को मिली तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया।
माया परमार, संस्कृति गौतम, ईशा घाटे, अपेक्षा, सफीया शेख, अदिति सिंह, आर्या नेहारे, सक्षम निर्माण, ऋतुजा चूटे, अंश जटाले, अंशकुंवर भोर्य, बिसेन, आर्यन बोदाले, रितेश पवार, सोनल सिंह, यश राखुंडे, तुषार उकाटे, गौरव नेहारे, मनीष काकड़े आदि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा सिद्ध की।
कार्यक्रम संचालन व सहयोग
कार्यक्रम का संचालन सनोबर शेख और अपर्णा डफले ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शबाना शेख ने किया।
क्रीड़ा महोत्सव की सफलता में नैतिक इखार, सेजल सिंह, हिमांशु यादव, सोनल सिंह, तानिया पर्वत, दीपेश सिंह, वैभव गुरनुले, अथर्व नाखले, क्रिश होलगरे, आयुष कांबळे, आयुष फाये, सोहम उराड़े, सार्थक थुल, आदेश तागड़े, वेनिल भलमे, भावेश ठाकरे, साहिल सिंह, आदित्य सटोनी, प्रतीक सिंह, ललिन नेवारे, साई तिघरे, गौरव विधानी, वंश सूर्यवंशी आदि विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
साथ ही पूजा गोसटकर, वैशाली सायंकार, हार्दिक राऊत और सतीश मेश्राम ने तीन दिनों तक परेड अभ्यास का उत्तम मार्गदर्शन किया।
उप-मुख्याध्यापिका वर्शा देशपांडे, संदीप जोशी, वेदांत सत्याम, चैताली बारई, रूपाली करकाडे, संचाली भलमे, मयूरी चव्हाण, मीनाक्षी नरपांडे, श्रद्धा संत, रिजवाना शेख, पूजा ओझा, रुचि तिवारी, अश्विनी गुरनुले, सोनल जोशी, वैशाली नेजेकर, अमृता यादव, अश्विनी नवले, अननसा श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।