वर्धा – नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए सभी पार्टियों ने खोले अपने पत्ते
प्रतिनिधी अथर शेख वर्धा
वर्धा:वर्धा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। अंतिम दिन सभी प्रमुख दलों ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जिसके बाद मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
*कांग्रेस* ने *सुधीर पांगुल*, *भाजपा* ने *निलेश किटे*, **शिवसेना शिंदे गट* ने *रविकांत बालपांडे* और *अजीत पवार राष्ट्रवादी गट* ने *संतोष सिंह ठाकुर* को अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत उमेदवार घोषित किया है।
महाविकास आघाडी में इस बार एकजुटता तो दिखाई दी, लेकिन *महायुती* में तालमेल की कमी साफ नजर आई। इसी बीच बड़ा फैसला लेते हुए भाजपा ने पिछले चुनावों में नगराध्यक्ष रहे *अतुल तरारे* की जागा बदलते हुए इस बार *निलेश किटे* पर भरोसा जताया है।
इन सभी घोषणाओं के बाद वर्धा में एक बार फिर *तेली–कुंबी वर्ग के बीच कड़ा मुकाबला* देखने को मिलने की संभावना तेज हो गई है। शहर की राजनीति में यह समीकरण हमेशा निर्णायक भूमिका निभाता रहा है।
अब सभी की निगाहें चुनावी रणभूमि पर टिकी हैं, जहां अंतिम समय पर हुए इन फैसलों का असर निश्चित रूप से परिणामों पर दिखाई देगा।