कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद पहले ही नगरसेवक चुनाव में विजयी हुए-नदीम शेख (रिंकू)
प्रतिनिधि: अथर शेख वर्धा
वर्धा : वर्धा नगर परिषद चुनाव में प्रभाग से चुनाव लड़ रहे नदीम शेख (रिंकू) ने कड़ी मेहनत, निरंतर संघर्ष और जनसेवा के दम पर अपने ' पहले ही नगरसेवक चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है'।
चुनाव प्रचार के दौरान नदीम शेख (रिंकू) ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और सेवा भावना ने जनता का भरोसा जीता, जिसका परिणाम मतदान के दिन स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस जीत के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि नदीम शेख (रिंकू) नगर के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इसी चुनाव में उनके साथ मैदान में उतरी महिला उम्मीदवार सौ.अश्विनी खोड़े ने भी जीत हासिल की। सौ. अश्विनी खोड़े ने अपनी जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता क्षेत्रवासियों के विश्वास और समर्थन का परिणाम है।
अपनी जीत के बाद नदीम शेख (रिंकू) ने भी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“यह जीत जनता की है, और मैं पूरी निष्ठा से उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”