पुलगांव में AIMIM का बढ़ा कुनबा, कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का पार्टी में प्रवेश
पुलगांव में AIMIM का बढ़ा कुनबा, कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का पार्टी में प्रवेश
पुलगांव | प्रतिनिधि : यूसुफ पठाण
पुलगांव शहर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी में प्रवेश किया। इस अवसर पर AIMIM के वर्धा जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अल्पसंख्यक विभाग के पुलगांव विधानसभा अध्यक्ष वसीम शेख उर्फ बबलू भाई तथा तहसील अध्यक्ष सलीम शेख ने AIMIM में प्रवेश किया। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर AIMIM पुलगांव शहर कमिटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। वसीम शेख उर्फ बबलू भाई को शहर अध्यक्ष, सलीम शेख को उपाध्यक्ष, शम्सुद्दीन अंसारी को उपाध्यक्ष, शेख महमूद को उपाध्यक्ष, सैयद मोहसिन अली को महासचिव, शब्बीर खान न्यामत खान को महासचिव, अरहान शेख को सचिव, अरमान शेख को सचिव तथा रेहान शेख को सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया।
इसके अलावा फारुक शेख, शेख चांद, आमीन पठाण, इरफान भाई, शंकरराव वासनिक, अशफाक भाई मंसूरी और खलील अहमद शेख को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में AIMIM वर्धा सोशल मीडिया प्रमुख आवेझ शेख, वर्धा शहर सचिव राजिक खान, शेरू भाई, इफ्फू भाई सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें संगठन की जिम्मेदारी ईमानदारी, मेहनत और सक्रियता के साथ निभाने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी की ओर से सभी समाजों के अधिकार, न्याय और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया गया।