वर्धा में दूसरी राज्यस्तरीय ओपन कराटे प्रतियोगिता संपन्न
नावेद पठाण मुख्य संपादक
कराटे खेल सम्मान और विनम्रता सिखाता है : मोहन अग्रवाल
वर्धा कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक अनुशासित जीवनशैली है, जो व्यक्ति को आत्मविश्वासी, संयमी और सक्षम बनाती है। यह खेल शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है, जिससे व्यक्ति जीवन की हर चुनौती का डटकर सामना कर सकता है। कराटे सम्मान, विनम्रता और आत्मनियंत्रण का पाठ पढ़ाता है, जिससे समाज में सकारात्मक और सुदृढ़ संबंध विकसित होते हैं। उक्त विचार वर्धा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्यमी मोहन अग्रवाल ने व्यक्त किए।
वे होटल हरिराम टॉवर के सभागृह में आयोजित
दूसरी राज्य स्तरीय ओपन कराटे प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में अध्यक्षीय भाषण दे रहे थे। इस अवसर पर ऑल इंडिया शास्त्री सोशल फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इमरान राही, कराटे-डो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप गाडे, शाइनिंग स्टार स्कूल के संचालक समीर शेंडे, मुख्य प्रशिक्षक राजेश गाडे, मुख्य आयोजक निलेश राऊत, काशीनाथ रघाटाटे, प्रणय विटणकर, रूपेश गायकवाड, अभिषेक सोनवणे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अरविंद चव्हाण (मुंबई), निखिल देशमुख (वाशीम), आकाश भोरे
(नांदेड), चंद्रशेखर भीमटे (यवतमाल), चंद्रप्रकाश प्रजापति (गोंदिया), जुनेद पठाण (जालना), विपिन हाडके (नागपुर), आशीष श्रीवास (अमरावती), गुणेश गणवीर (भंडारा), अक्षय चावरे (नागपुर), संजय कोल्हे (यवतमाल), ज्ञानेश्वर कुकडे (शेगांव, बुलढाणा), मंगेश गायकवाड (परतवाडा), सलीम शेख (हिंगणी), राहुल बाहदे (चंद्रपुर), वेदांत डाहे (अमरावती), अमोल इवणते (कोंडाळी), समीर साहू (देवळी), अभिजीत पारगावकर (वर्धा), अनिरुद्ध मोरे (नागपुर), हिमांशू बडवानी (पुलगांव), विनोद कोडकुंबे (यवतमाल), जयंत कांबळे (नागपुर), वृषभ सावसाकडे (पुलगांव), निलेश गेडाम (मूल), गुड्डू आलोत (गोंदिया), महेश गावंडे (वर्धा) सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन निलेश राऊत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मनीषा राऊत ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आशीष सोनटक्के, प्रवीण इंगळे, प्रणय विटणकर, अभिषेक सोनवणे, रूपेश गायकवाड, कैलास मुंजाळे, प्रेम वाघमारे, अनिवेश टेर्भर, अंकिता जगनाके, आश्लेषा वर्मा, चैतन्य देवताळे, नैतिक राऊत, अंश कांबळे, साहिल ढाले और पियुष मिरासे ने विशेष योगदान दिया!