अग्निशमन अधिकारी असलम खान का निधन
अब्दुल कदीर बक्श ( हिंगणघाट )
हिंगनघाट के प्रतिष्ठित अग्निशमन अधिकारी असलम खान का आज सुबह 5:30 बजे हृदयघात के कारण 55 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
असलम खान एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी थे और अपनी खेल प्रतिभा के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवन में खेल और समाज सेवा दोनों को प्राथमिकता दी। उनका स्वभाव बेहद मिलनसार और सहृदय था, जिसके कारण वे लोगों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय थे।
उनके पीछे उनकी माता, पत्नी, एक बेटा और दो बेटी हैं। असलम खान का परिवार और उन्हें जानने वाले सभी लोग इस क्षति से गहरे सदमे में हैं।
उनके निधन से हिंगनघाट ने न केवल एक अधिकारी बल्कि एक अद्वितीय व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी यादें और योगदान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
Related News
नए साल के मौके पर देश में लागू हो रहे ये बदलाव, आज से बदलेंगे FD के नियम; महंगा होगा कार खरीदना
02-Jan-2025 | Arbaz Pathan