सेवाग्राम में शाखा नामफलक का किया गया अनावरण, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहे उपस्थित
सेवाग्राम में शाखा नामफलक का किया गया अनावरण, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहे उपस्थित
वर्धा | प्रतिनिधि : युसूफ पठाण
वर्धा : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय ‘गांव वहां शाखा’ अभियान का शुभारंभ समारोह शनिवार, 19 सितंबर 2026 को वर्धा के इंदिरा गांधी सद्भावना सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध वणकर ने की।
कार्यक्रम में उमरेड विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय मेश्राम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनंत मोहड़, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव अर्चना भोमले, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अभ्युदय मेघे, वर्धा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कोल्हे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चांदुरकर, वर्धा नगर परिषद के नगराध्यक्ष सुधीर पांगुळ, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के अखिल भारतीय प्रभारी विवेक अवस्थी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अविनाश उमरकर सहित सूरज कदम और सुरेंद्र उगले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के सरचिटणीस, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी, वर्धा जिला अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष धर्मपाल ताकसांडे, महासचिव विलास जवादे, कार्याध्यक्ष डॉ. मिलिंद ठोंबरे, उपाध्यक्ष डॉ. मिरगे सहित जिले के पदाधिकारी, कांग्रेस के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें अशोक चौधरी, मनोज देशमुख, अंकुश मुंजेवार, दामिनी कुंभारे, ऋतुजा भोयर, लक्ष्मी लिचडे, स्नेहा दीक्षित और बबिता ताई सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान ‘गांव वहां शाखा’ अभियान के तहत सेवाग्राम में कांग्रेस शाखा के नामफलक का अनावरण प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध वणकर एवं उपस्थित मान्यवरों के हाथों किया गया। इसके साथ ही सेवाग्राम से अभियान की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक वर्धा जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष धर्मपाल ताकसांडे ने किया। संचालन जिला महासचिव विलास जवादे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रदेश सदस्य नंदकुमार कांबळे ने किया।
कार्यक्रम के बाद सभी मान्यवरों की उपस्थिति में सेवाग्राम में शाखा के नामफलक का अनावरण कर ‘गांव वहां शाखा’ राज्यस्तरीय अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया।