पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ तकरीबन 10 गोलियां आमने-सामने चली
प्रतिनीधी संजय कालिया जालंधर (पंजाब)
जालंधर के सुच्ची पिंड में आज पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ को जानकारी मिली थी कि सोनू खत्री गैंग के कुछ गुर्गे इलाके के छिपे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से पुलिस द्वारा उन पर नजर रखी जा रही थी। आज जब पुलिस उन्हे पकड़ने गई तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग के बाद सोनू खत्री गैंग के दोनों गुर्गे घायल हो गए हैं।यह भी पता चला है कि उन्होंने पिछले दिनों जम्मू में एक सब-इंस्पैक्टर की हत्या की थी और वह जालंधर में किसी घंटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई और फिलहाल दोनों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दोनों गुर्गों से हथियार भी बरामद हुए हैं। घटनास्थल पर करीब 10 गोलियां आमने-सामने चली। इस दौरान पुलिस मुलाजिम बाल-बाल बचे।
Related News
पटेल चौक के पुरानी नगर परिषद सट्टा अड्डे पर LCB की बड़ी रेड, ₹36,490 का माल जब्त
4 hrs ago | Naved Pathan
वर्धा नदी हादसे मे दूसरे दिन डूबे तीन लोगों के शव मिले, पिता,बेटी और भतीजी की मौत
1 days ago | Sajid Pathan
वर्धा शहर पोलिसांची धडक कारवाई; अवैध विदेशी दारू वाहतूक करणारे दोन आरोपी जेलबंद
5 days ago | Naved Pathan
ग्रामीण रुग्णालयासमोरून दुचाकीची धाडसी चोरी,अज्ञात चोरट्याविरुद्ध गुन्हा दाखल
7 days ago | Sajid Pathan
गाडीचा कट मारल्याच्या किरकोळ वादातून रक्तरंजित हल्ला धारदार हत्याराने युवकाची हत्या आरोपी फरार
10 days ago | Sajid Pathan
दारूच्या नशेत वाहन चालवणाऱ्या चालकावर वाहतूक पोलिसांची कडक कारवाई, मोटारसायकल जप्त; गुन्हा दाखल
19-Apr-2026 | Naved Pathan