वर्धा में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी का खुलासा, 6 आरोपी हिरासत में
वर्धा में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी का खुलासा, 6 आरोपी हिरासत में
प्रतिनिधि युसूफ पठाण वर्धा
वर्धा। वर्धा शहर पुलिस ने बैचलर रोड स्थित सुप्रिया ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि संघर्ष बालकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से चोरी का पूरा चांदी का माल बरामद किया गया है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना 14 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5:49 बजे के बीच सुप्रिया ज्वेलर्स में हुई। दुकान से चांदी की पायल, गिलास, कटोरियां, चम्मच, भगवान की मूर्तियां, ब्रेसलेट, कड़े, बच्चों के कड़े, कॉइन, चांदी के टुकड़े, बिछिया, प्लेट, समई, इत्रदानी, गुलाबदानी सहित करीब 4 किलो चांदी का सामान चोरी हुआ था। इसकी कीमत करीब 9 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है।
इसके अलावा करीब 3 ग्राम सोने के आभूषण, जिसकी कीमत लगभग 39 हजार रुपये है, तथा दुकान के गल्ले से करीब 10 हजार रुपये नकद भी चोरी किए गए। इस प्रकार चोरी हुए कुल माल की कीमत करीब 9 लाख 93 हजार रुपये है।
मामले में पुलिस थाना वर्धा शहर में अपराध क्रमांक 1337/2026, धारा 334(1), 305(अ), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अमन किसन देव सहानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी कॉलोनी नंबर 6, गिट्टी खदान, पारशिवनी, नागपुर।
2. क्रिश रामचरित जयस्वाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी संताजी नगर, वार्ड नंबर 7, नागपुर।
3. गौरव सुरेश खडसे, उम्र 20 वर्ष, निवासी नवलपुरा मस्जिद, नागपुर।
4. भूषण अशोक ठाकरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी नवलपुरा, लकड़ीपुरा, नागपुर।
5-6. दो विधि संघर्ष बालक।
इस मामले के शिकायतकर्ता दिनेश वामनराव बोधनकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी साने गुरुजी नगर, आर्वी नाका, वर्धा हैं।
मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राम ढगे कर रहे हैं। आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में लेकर 19 अगस्त से 20 अगस्त तक पूछताछ की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील महादिक तथा शहर थाना प्रभारी नागेश कुमार चतरकर के मार्गदर्शन में की गई।
जांच टीम में API राम ढगे, पुलिस हवालदार महेंद्र पाटील, अभिजीत वाघमारे, प्रशांत वंजारी तथा पुलिस कर्मचारी रणजीत भुसरे, अमोल साळवण, प्रशांत मूडे और चालक आकाश कुंभारे शामिल रहे।