कम वोल्टेज से किसान परेशान, सिंचाई पर संकट
कम वोल्टेज से किसान परेशान, सिंचाई पर संकट
तीन-चार वर्षों से बनी हुई है समस्या, नावेद पठाण ने महावितरण से तत्काल समाधान की मांग की
अल्लीपुर : अल्लीपुर शिवार स्थित कात्ररकर डीपी पर पिछले तीन से चार वर्षों से कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है
पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने के कारण किसानों के खेतों में लगी विद्युत मोटरें चालू नहीं हो पा रही हैं। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है रबी फसलों का मौसम शुरू हो चुका है
ऐसे में बिजली की समस्या के कारण समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है
लगातार कम वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों में महावितरण की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
इस गंभीर समस्या को लेकर नावेद पठाण ने 19 अक्टूबर 2026 को महावितरण,अल्लीपुर के अधिकारी आशीष मेश्राम साहब के नाम एक निवेदन तैयार कर कात्ररकर डीपी की तत्काल तकनीकी जांच कराने तथा कम वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है
किसानों का सवाल, आखिर कब मिलेगा पर्याप्त वोल्टेज?
पिछले तीन-चार वर्षों से समस्या बनी रहने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है
किसानों को खेती के लिए नियमित और पर्याप्त बिजली मिलना बेहद जरूरी है। समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलों की पैदावार प्रभावित होने के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है
नावेद पठाण ने मांग की है कि महावितरण प्रशासन किसानों की गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए कात्ररकर डीपी की तकनीकी जांच कराए और पर्याप्त वोल्टेज के साथ नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि किसानों को राहत मिल सके