पंजाब पुलिस ने 2 पाकिस्तानी जासूसों को अमृतसर से गिरफ्तार किया
प्रतिनिधि संजय कालिया जालंधर
पंजाब:पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। इस दौरान पंजाब पुलिस ने 2 पाकिस्तानी जासूसों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शेर मसीह और सूरज मसीह के रूप में हुई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक दोनों आर्मी और एयरफोर्स से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान को भेज रहे थे। दोनों जासूस जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े थे। इनके ऊपर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी भी साजिश को सख्ती से कुचला जाएगा। सशस्त्र बलों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए
Related News
चाकूचा धाक दाखवून लुटण्याचा प्रयत्न करणाऱ्या राजस्थानच्या दोन सराईत गुन्हेगारांना वडनेर पोलिसांकडून अटक
1 days ago | Naved Pathan
वसमतमध्ये कत्तलीसाठी जनावरे डांबून ठेवल्याचा आरोप,नगर उपाध्यक्षांविरुद्ध गुन्हा,१९ जनावरांची सुटका
2 days ago | Sajid Pathan
रेल्वे स्थानक परिसरातून अवैध मद्यसाठा जप्त,बिहारमधील दोन आरोपींविरुद्ध गुन्हा दाखल
4 days ago | Sajid Pathan
जूनोना–चंद्रपूर मार्गावर दुचाकी अपघात,उपचारासाठी निघालेल्या तरुणाचा दुर्दैवी मृत्यू
6 days ago | Sajid Pathan