सात ग्राम पंचायत को स्वतंत्र प्रभार देने की मांग को लेकर आमगांव के तहसील कार्यालय पर नागरिकों ने निकाला भव्य मोर्चा

तालुका प्रतिनिधी अजय दोनोडे आमगांव
गोंदिया:आमगांव नगर परिषद से माल्ही , बनगांव, किडंगीपार, रिसामा, बिरसी, कुंभारटोली, एवं पदमपुर ऐसे सात गावों को ग्राम पंचायत का स्वतंत्र प्रभार दिया जाय! स्मार्ट विद्युत मिटर हटाकर पुराने मिटर लगाया जाय! किसानों को जानवरो का गोठा बांधकाम दिया जाय! मग्रायोंके काम मजदुरोंको दिया जाय! आवास योजना का लाभ जरुरत मंदो को बिना शर्त दिया जाय! धान रब्बी फसल की नुकसान भरपाई शिघ्र दिया जाय! आधारभूत धान खरेदी सेंटरों की लिमिट बढायी जाय! आदि अनेक समस्याओंके लेकर स्थानिय रजवाडा़ पैलेस ( जमिंदार बाड़ा) से दि, 4 जुलाई 2025 शुक्रवार को दोपहर 1 बजे भव्य मोर्चा निकाला गया! मोर्चा महात्मा गॉंधी चौक से होकर मेन रोड से गुजरकर डाॅ, बाबासाहेब आंबेडकर चौक से तहसिल कार्यालय पर पहुचा! तहसिलदार - गजभिये को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम समस्या ओका निवेदन देकर शिघ्र हल करने की मांग की गई! तथा मोर्चा सभा के पश्चात तब्दील हो गया! उक्त मोर्चे का नेतृत्व - राजकुमार पुराम, अमर व-हाडे़, तिरथ येटरे, निकेश ( बाबा) मिश्रा, इसुलाल भालेकर, संपतलाल सोनी, सौरभ रोकड़े, बालु वंजारी, देवकांत बहेकार,ने किया! मोर्चे को सफल बनाने हेतु - देवकांत बहेकार, भुमेश शेंडे, राजेश अग्रवाल, रितेश चुटे, घनश्याम रहांगडाले, शमिर खान, रामेश्वर शामकर, रमेश गायधने , कुणाल शेंडे, पिंकेश शेंडे, महेंद्र मानकर,अनिता ठाकरे, संगीता पाथोडे, शिल्पी असाटी, निलु फुले, आदि ने अथक प्रयास किया! मोर्चे का संचालन - जगदीश चुटे, ने किया! मोर्चे में बड़ी संख्या में महिला / पुरुष उपस्थित थे!