तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
प्रतिनिधि - अक्षय प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश
रायबरेली:रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई रायपुर टोड़ी गांव में सोमवार सुबह एक 18 वर्षीय युवा की तालाब में डूबने से मौत हो गई मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है नीरज सुबह शौच के लिए गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित सरकारी खरगा तालाब गया था वहां उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया एक ग्रामीण जब अपना खेत देखने गया तो उसने तालाब में तैरता शव देखा उसने तुरंत गांव के लोगों को सूचना दी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला परिजनों को लगा कि नीरज की सांसे चल रही है वह तुरंत उसे नसीराबाद सीएससी ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की मां रीता ने बताया कि उनके परिवार में पांच बेटे और एक बेटी है नीरज सबसे बड़ा बेटा था आर्थिक तंगी के कारण वह पढ़ लिख नहीं सका पुलिस ने शव कब पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related News
चिकनच्या भाजीवरून वाद,मोठ्या भावाने कुऱ्हाडीने वार करून धाकट्या भावाचा खून
7 days ago | Sajid Pathan
नऊ महिन्यांच्या गर्भवतीचा उपचारादरम्यान संशयास्पद मृत्यू,नातेवाईकांकडून हलगर्जीपणाचा आरोप
24-Aug-2026 | Sajid Pathan
शांतीनगरातील ४० वर्षीय महिला बेपत्ता,वर्धा नदीकाठावर चपला आढळल्याने शोधमोहीम सुरु
22-Aug-2026 | Sajid Pathan
मद्यधुंद पिकअप चालकाचा बल्लारपुरात कहर मेडिकल व्यावसायिकाचा मृत्यू,चौघे जखमी
20-Aug-2026 | Sajid Pathan