सावंगी (मेघे) थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट्स में खुलेआम शराब सेवन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

Sat 20-Sep-2025,07:40 PM IST -07:00
Beach Activities

नावेद पठान मुख्य संपादक 

वर्धा। सावंगी मेघे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी प्रमुख रेस्टोरेंट्स और ढाबों में भोजन के साथ-साथ खुलेआम शराब का सेवन किया जा रहा है। स्थिति यह है कि भोजन के बहाने कई लोग घंटों तक बैठकर शराब पीते हैं और नशे की हालत में हंगामा भी करते हैं। इससे परिवार और बच्चों के साथ भोजन करने आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह प्रवृत्ति दिन ब-दिन बढ़ती जा रही है। रेस्टोरेंट संचालक भी केवल मुनाफे के लिए इस पर ध्यान नहीं दे रहे। कई जगह

शराबियों के झगड़े और गालीगलौज की घटनाएँ भी सामने आ चुकी हैं, जिससे वातावरण खराब हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि महात्मा गांधी की भूमि

कहे जाने वाले वर्धा जिले में, जहाँ वर्षों से शराबबंदी लागू है, वहाँ भी खुलेआम शराब सेवन कैसे हो रहा है? गांधी जयंती के अवसरों पर नशामुक्त समाज का संकल्प लिया जाता है, लेकिन हकीकत इसके उलट दिखाई दे रही है।

नागरिकों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन को इस सबकी जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से लोगों में नाराजगी और असंतोष बढ़ रहा है।?