ज्ञानदा हाईस्कूल की अंडर 14, 17 लड़के व लड़कियों की जिला स्तरीय मैदान प्रतियोगिता हेतु चयन

Fri 26-Sep-2025,02:44 AM IST -07:00
Beach Activities

प्रतीनीधी आसीफ मलनस हिंगणघाट 

वर्धा:ज्ञानदा हाईस्कूल की अंडर 14, 17 लड़के व लड़कियों की जिला स्तरीय मैदान प्रतियोगिता हेतु चयन क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय महाराष्ट्र राज्य पुणे अंतर्गत जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय व जिला क्रीड़ा परिषद वर्धा द्वारा हिंगणघाट तालुका स्तरीय मैदान प्रतियोगिता 24, 25 सितंबर को जय जवान अकादमी हिंगणघाट में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में ज्ञानदा हाई स्कूल सातेफल के अंडर 14 आयु वर्ग के लड़कों में 100 मीटर अमर राऊत पहला स्थान, 200 मीटर चैतन्य निखाडे पहला स्थान, 200 मीटर लड़कियों में रीतिका कोसरे पहला स्थान, 200 मीटर शीतल मडावी दूसरा स्थान, 400 मीटर अमर राऊत पहला स्थान, 600 मीटर प्रतीक वाढई पहला स्थान, 80 मीटर हर्डल्स चैतन्य निखाडे पहला स्थान, 80 मीटर हर्डल्स संकेत पिदूरकर दूसरा स्थान, 80 मीटर हर्डल्स पहला स्थान रीतिका कोसरे, 80 मीटर हर्डल्स शीतल मडावी दूसरा स्थान, हाई जंप पहला स्थान अमर राऊत, लॉन्ग जंप पहला स्थान रीतिका कोसरे, अंडर 14 लड़के 100×100 रिले दूसरा स्थान, अंडर 14 लड़कियाँ 100×100 मीटर रिले दूसरा स्थान।

अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों में 100 मीटर धनश्री दोरखंडे दूसरा स्थान, 800 मीटर अमित वाढई पहला स्थान, 1500 मीटर तन्मय राले पहला स्थान, 1500 मीटर लड़कियों में सोमेश्वरी कुत्तरमारे पहला स्थान, 3000 मीटर खीर्ष दूसरा स्थान, 3000 मीटर अनन्या शेकूर्टिवार दूसरा स्थान, 100×100 मीटर रिले अमित वाढई, ओम गावंडे, धीरज मंडवकर, तन्मय राले पहला स्थान, 400×400 मीटर रिले अमित वाढई, धीरज मंडवकर, ओम गावंडे, तन्मय राले पहला स्थान, 400 मीटर रिले धनश्री दोरखंडे, सोमेश्वरी कुत्तरमारे, मनस्वी वाघ, इशिका मालेकर पहला स्थान, 100 मीटर हर्डल्स , अमित वाढई पहला स्थान, 100 मीटर हर्डल्स धनश्री दोरखंडे दूसरा स्थान, 400 मीटर हर्डल्स पहला स्थान अमित वाढई, 400 मीटर हर्डल्स तन्मय राले, 400 मीटर हर्डल्स धनश्री दोरखंडे पहला स्थान, 400 मीटर हर्डल्स इशिका मालेकर दूसरा स्थान, हाई जंप पहला स्थान धीरज मंडवकर, भाला फेंक पहला स्थान निकुंज धाबेकर, 3000 मीटर चालना पहला स्थान सलोनी सोमणकर।

उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर उन्होंने जिला स्तरीय मैदानी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान निश्चित किया। मिले हुए इस सफलता का श्रेय उन्होंने विद्यालय के कोषाध्यक्ष काशीनाथ लोणारे सर, सह सचिव लकी खिलोसिया सर, मुख्याध्यापक निकीत गेडाम सर, जिला क्रीड़ा अधिकारी आशा मेश्राम, क्रीड़ा अधिकारी संदीप खोब्रागड़े, क्रीड़ा अधिकारी अनिल निमगडे सर, क्रीड़ा मार्गदर्शक भोजराज चौधरी, तालुका संयोजक खांडरे सर, तथा क्रीड़ा शिक्षक मुस्तफा बखश, अपर्णा रोहणकर और सभी शिक्षकवृंद को दिया।

उनकी सफलता पर उनका सभी स्तर से अभिनंदन किया जा रहा है