वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, नागरिकों को मिली राहत
वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, नागरिकों को मिली राहत
शिव नगर से अशोक नगर तक सड़क एवं जलभराव समस्या के निराकरण की पहल
वर्धा | प्रतिनिधि : अतहर शेख
वर्धा शहर के शिव नगर, जाकिर हुसैन कॉलोनी, पाकीज़ा कॉलोनी, तरफैल तथा अशोक नगर क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति और जलभराव की समस्या से परेशान थे। विशेष रूप से बरसात के मौसम में सड़क पर पानी जमा होने से नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, कई वर्षों से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी, लेकिन विभिन्न तकनीकी कारणों से कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इस बीच प्रभाग क्रमांक 18 के नगरसेवक नदिम अतहर अब्दुल सत्तार उर्फ़ रिंकू ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या के समाधान के लिए पहल की।
क्षेत्र में आवश्यक कार्यों को गति मिलने से नागरिकों में संतोष का वातावरण है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
नगरसेवक नदिम अतहर अब्दुल सत्तार उर्फ़ रिंकू ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और जनहित के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि कार्य पूर्ण होने के बाद शिव नगर, जाकिर हुसैन कॉलोनी, पाकीज़ा कॉलोनी, तरफैल और अशोक नगर क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।