निशानपुरा कब्रस्तान की नई कमेटी का चुनाव संपन्न
निशानपुरा कब्रस्तान की नई कमेटी का चुनाव संपन्न
हिंगणघाट। अब्दुल कदीर बक्श
निशानपुरा वार्ड स्थित कब्रस्तान में पिछले कई वर्षों से व्यवस्थाओं को लेकर चली आ रही समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से नई कमेटी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस चुनाव प्रक्रिया के तहत सबसे पहले वार्डवासियों को सदस्य बनाया गया, जिसमें कुल 588 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इसके पश्चात कमेटी के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में उतरे। सभी सदस्यों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नई कमेटी का चयन किया।
मतदान के पश्चात घोषित परिणामों में सात उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। विजयी सदस्यों के नाम एवं प्राप्त मत इस प्रकार हैं—
शेख फईम शेख करीम (292), अब्दुल अमीन अब्दुल मोबिन (292), मोहम्मद रमीज मोहम्मद हनीफ (280), सैयद अहफाज़ सैयद आरिफ (269), शरीफ शेख अहमद कबीर (246), शेख फारुख शेख चांद (228) तथा शेख इक़बाल शेख बशीर (227)।
चुनाव अधिकारी के रूप में मजाज़ कुरैशी सर, मोहम्मद आदिल, जाकिर खान और शेख अरमान ने पूरी निष्पक्षता व जिम्मेदारी के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही वार्डवासियों ने विजयी उम्मीदवारों का फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मोहम्मद हनीफ, अब्बास खान, पत्रकार असद खान, मुश्ताक अहमद, निसार अहमद, करीम खान, मलक यासीन, पत्रकार अब्दुल रऊफ, समीर खान, जावेद भाई, इक़बाल हुसैन, जवाज़ खान, आरिफ खान, शेख चांद, उमेर खान, इमरोज़ खान, फिरोज खान, मज्जू मिस्त्री, मलक अफरोज, मोहम्मद गोस, जफर टेलर, तनवीर अहमद, अब्दुल खालिद, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद शाकिर, पप्पू टेलर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
वार्डवासियों को उम्मीद है कि नव-निर्वाचित कमेटी कब्रस्तान से जुड़ी सभी लंबित समस्याओं का समाधान कर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी।