हिंगणघाट की तेजस्विनी निमसारकर ने नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
हिंगणघाट की तेजस्विनी निमसारकर ने नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
हिंगणघाट | मंगेश लोखंडे
B C C स्पोर्टिंग क्लब हिंगणघाट की होनहार किकबॉक्सर तेजस्विनी निमसारकर ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल करते हुए शहर का नाम रोशन किया है।
17 वर्षीय तेजस्विनी (भार वर्ग 46 किग्रा) ने गोवा में आयोजित HIGFLY Kickboxing War Zone Open Championship के अंतर्गत संपन्न नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 01 फरवरी 2026 को संपन्न हुई।
तेजस्विनी की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की अहम भूमिका रही है। इस उपलब्धि में उनके गुरु नदिम शेख, टीम कोच अनवर अली तथा पूरी कोचिंग टीम का मार्गदर्शन और अथक प्रयास सराहनीय रहा, जिन्होंने खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पूरी लगन से तैयार किया।
इस सफर में तेजस्विनी के माता-पिता, परिवारजनों तथा हिंगणघाट शहर के नागरिकों का सहयोग, प्रोत्साहन और आशीर्वाद भी बेहद महत्वपूर्ण रहा।
तेजस्विनी निमसारकर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हिंगणघाट शहर एवं B C C स्पोर्टिंग क्लब की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी गई है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।