महिला सुरक्षा व अपराध रोकथाम पर पुलिस–माविम की संयुक्त बैठक

Thu 05-Feb-2026,10:18 PM IST -07:00
Beach Activities

महिला सुरक्षा व अपराध रोकथाम पर पुलिस–माविम की संयुक्त बैठक

नावेद पठाण मुख्य संपादक

वर्धा / वर्धा, 3 फरवरी 2026:आज वर्धा के मेन पुलिस स्टेशन में महिला आर्थिक विकास महामंडल (माविम) के अंतर्गत उन्नती लोकसंचालित साधन केंद्र (सीएमआरसी), वर्धा की ओर से गांवों में कार्यरत महावीर मित्र मंडल की सदस्यों तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में पुलिस निरीक्षक माननीय राम ढगे, सीएमआरसी की सचिव माननीय मनसुधाताई पाटील, सीएमआरसी की प्रबंधक माननीय भारती मोकदम, तथा सीएमआरसी स्टाफ वर्षा धमणे, प्रतिमा लांबसोगे और शीतल आपलावे उपस्थित थीं।

इस अवसर पर कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम से संबंधित विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया। गांव-गांव में माविम मित्र मंडल के माध्यम से महिलाओं को सहयोग देने एवं सामाजिक अपराधों को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मित्र मंडलों का ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा धमणे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रतिमा लांबसोगे ने किया।