हज यात्रियों के लिए वर्धा में प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

Mon 16-Feb-2026,12:31 AM IST -07:00
Beach Activities

हज यात्रियों के लिए वर्धा में प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

वर्धा | मुख्य संपादक : नावेद पठाण

हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को समुचित, व्यवस्थित एवं सटीक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से Haj Committee of India (HCOI) के मार्गदर्शन में रविवार, 15 फ़रवरी को वर्धा में एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान हज के अरकान, यात्रा के समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियाँ, इबादत का सही तरीका, स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से हज यात्रियों को हज यात्रा के प्रत्येक चरण की धार्मिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

शिविर का मार्गदर्शन हज़रत अल्लामा मौलाना हाफ़िज़ व क़ारी मुफ़्ती डॉ. मुज़्ज़म्मील अहमद ख़ान क़ादरी (ख़तीब व इमाम, जामा मस्जिद, वर्धा) ने किया। वहीं, हाजी सोहराब तुरक, हज ट्रेनर (HCOI) ने हज से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस पुनीत कार्य में हाजी तौफीक नूरानी एवं हाजी शोएब शेख का विशेष सहयोग रहा।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उरवा सेलिब्रेशन (नूरानी फ़ार्म), पिपरी मेघे, आर्वी रोड, वर्धा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया।

आयोजकों के अनुसार, वर्धा ज़िले से हज पर जाने वाले कुल 75 यात्रियों ने इस प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता की। इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में नावेद शेख, अकमल शेख, आसिफ नुरानी, मतीन पठाण, सोहेल अहमद, अलीम रऊफ, इमरान शेख तथा तनवीर नुरानी सहित अनेक स्थानीय सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी आयोजकों द्वारा सराहना की गई।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य हज यात्रियों को यात्रा से पूर्व संपूर्ण जानकारी देकर उन्हें मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक रूप से तैयार करना है, ताकि वे हज की अदायगी सुरक्षित, सुचारू एवं नियमों के अनुरूप कर सकें।

28 व 29 मार्च को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर

आयोजकों ने जानकारी दी कि वर्धा, नागपुर, यवतमाल, गोंदिया, भंडारा एवं गडचिरोली ज़िलों के हज यात्रियों के लिए आगामी 28 एवं 29 मार्च को दो दिवसीय आवासीय (रिहायशी) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ आयोजकों द्वारा की