बल्लारपुर की मस्जिद बिलाल में बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
प्रतिनिधी:मोहम्मद नासीर चंद्रपूर
बल्लारपुर: देशभर के साथ बल्लारपुर में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मस्जिद बिलाल के बच्चों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा हाथों में लेकर देशभक्ति की भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर बच्चों ने तिरंगे के रंगों से सजी पोशाक पहनकर और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। बच्चों के चेहरे पर देश के प्रति प्रेम और गर्व साफ दिखाई दिया।
मस्जिद बिलाल में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए देश की एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।बच्चों की इस खूबसूरत पहल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर देता है। मस्जिद बिलाल के बच्चों ने भी तिरंगे के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाकर देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।