समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक खड़ा कर रास्ता रोकना पड़ा भारी, चालक गिरफ्तार
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक खड़ा कर रास्ता रोकना पड़ा भारी, चालक गिरफ्तार
प्रतिनिधि युसूफ पठाण वर्धा
वर्धा: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर नो-पार्किंग क्षेत्र में ट्रक खड़ा कर सड़क अवरुद्ध करने वाले चालक के खिलाफ सावंगी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
9 अगस्त को आरटीओ की टीम वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान येलाकेली के पास मुंबई की ओर जाने वाली लेन में पेट्रोल पंप के सामने कंटेनर क्रमांक KHR 55 BA 8544 नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा मिला। जांच में चालक के पास आवश्यक विशेष परमिट नहीं पाया गया, जिस पर आरटीओ ने चालान जारी किया।
चालान से नाराज चालक राजुलाल बलाई, निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान ने कथित तौर पर कंटेनर को सड़क पर आड़ा खड़ा कर यातायात बाधित किया। सूचना मिलते ही सावंगी मेघे थानेदार पीआई विनोद गिरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर रास्ता खुलवाया। मामले में बीएनएस की धारा 110, 121(1), 126(2), 132, 221, 285 और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम की धारा 8(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई एसपी सौरभ कुमार अग्रवाल, एएसपी सदाशिव वाघमारे और एसडीपीओ सुनील महादिक के मार्गदर्शन में की गई।