परीक्षा में पेपर लीक के आंदोलन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया

Mon 10-Aug-2026,09:56 PM IST -07:00
Beach Activities

परीक्षा में पेपर लीक के आंदोलन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया

मनुवादी विचारधारा और उन्हें समर्थन देने वाले संगठनों पर कार्रवाई की मांग; भीम टाइगर सेना

प्रतिनिधि युसूफ पठाण वर्धा 

वर्धा वर्धा, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन की पृष्ठभूमि में मनुवादी विचारधारा को बढ़ावा देने वाली ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। भीम टाइगर सेना के विशाल रामटेके के नेतृत्व में वर्धा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान पंकज लभाणे, बाबा बडगे, राहुल पिंपलकर, राकेश पांडे, कन्हैया उईके, सुमित गजबिये, अमित गजभिये, रोहित यादव, सिद्धार्थ मेश्राम, सचिन वासनिक, स्वप्नील दिवे, आशिष दिघाडे, प्रशांत रामटेके, शिधांत मून, विकास झांझाल, चांद खान पठाण, नयन रामटेके, आकाश लोणारे, उत्कर्ष वालमंचुरे और प्रकाश कोरडे सहित अन्य कार्यकर्ता निषेध आंदोलन में शामिल हुए और जिलाधिकारी को निवेदन सौंपा.