बिजयनगर में हुई घटना के विरोध में गुलाबपुरा बंद
प्रतिनिधी :रमेश जैन विजयनगर राजस्थान
गुलाबपुरा भीलवाड़ा आज दिनांक 24.02.2025 को विजयनगर कस्बे मे बहुचर्चित नाबालिग छात्राओ के साथ समुदाय विशेष के युवकों द्वारा किये गये कृत्य, ब्लॅक मेल काण्ड प्रकरण में आज दिवस को गुलाबपुरा बंद पूर्ण रूप से सफल रहा। बंद का आव्हान गुलाबपुरा हिन्दू संगठन सदस्य, जन-प्रतिनिधि, व्यापार संघ, सभी समाज द्वारा किया गया। सम्पूर्ण जन समुदाय हलणा रोड चौराहे पर एकत्रित होकर नारे लगाते हुए अभियुक्तो को फासी दो न्याय की गुहार करते हुए उपखंड अधिकारी गुलाबपुरा के समझ उपस्थित होकर ज्ञापन दिया तथा सभी मुलजिमों को कड़ी सजा देने की अपील करी सभी जनसमुदाय व जनता में इस भीषण काण्ड के प्रति आक्रोश दिखाई दिया। आज गुलाबपुरा के अतिरिक्त ब्यावर,भिनाय, केकडी, खरखा व देवलिया कला में भी बंद सफल रहा। कल समभवत्या मसूदा कस्बे व बान्दनबाणा कस्बे में बंद का आव्हाना किया जायेगा।
Related News
दारू पिऊन वाहन चालवणाऱ्या चालकावर गुन्हा; वाहन जप्त – २२ डुप्लिकेट बुलेट सायलेन्सर जप्त
5 days ago | Naved Pathan
कर्तव्यनिष्ठ सेवेचा गौरव; सेवानिवृत्त पोलीस अधिकाऱ्यांचा भावनिक सत्कार सोहळा
28-Feb-2026 | Naved Pathan
प्रजासत्ताक दिनानिमित्त वर्ध्यात हेल्मेट रॅली; वाहतूक नियमांबाबत जनजागृती
26-Jan-2026 | Naved Pathan