सावंगी मेघे में कुत्तों के हमले से घायल हुआ बंदर, युवकों की तत्परता से बची जान
नावेद पठाण मुख्य संपादक
सावंगी:सावंगी मेघे स्थित ड्रिम लैंड सिटी परिसर में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक बंदर अपने झुंड से बिछड़कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसे दबोच लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मोहल्ले के युवक नावेद पठाण, दिनेश बनसोड, नासिर पठाण, सतीश वाघमारे, शेख वसीम और जावेद भाई ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया और घायल बंदर को उनके चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला।
युवकों की तत्परता और साहस के कारण बंदर की जान बच सकी।
घटना की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र वन विभाग की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने घायल बंदर को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार हेतु सुरक्षित स्थान पर रवाना किया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली।
Related News
कौठा येथे बाळासाहेब ठाकरे यांच्या जन्मशताब्दीनिमित्त भव्य आरोग्य व नेत्र तपासणी शिबिर उत्साहात
3 hrs ago | Sajid Pathan
स्व.अजितदादा पवार जयंतीनिमित्त वसमतमध्ये महा रक्तदान शिबिर,आमदार संतोष बांगर यांच्या हस्ते उद्घाटन
28-Jul-2026 | Sajid Pathan
शासकीय स्त्री रुग्णालयाजवळील खड्ड्यांचा अनोखा निषेध,प्रशासनाला १५ ऑगस्टचा अल्टीमेटम
26-Jul-2026 | Sajid Pathan
रक्तदान हेच श्रेष्ठ दान; दिलीप कुमार फाउंडेशनतर्फे उद्या भव्य रक्तदान शिबिर
06-Jul-2026 | Sajid Pathan
तरूणांना व्यसनमुक्तीच्या प्रवाहात आणा सिनेअभिनेते सिद्धार्थ जाधव यांचे प्रतिपादन
09-May-2026 | Sajid Pathan