निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का २५० से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Mon 27-Jul-2026,06:49 AM IST -07:00
Beach Activities

प्रतिनिधी:मोहम्मद नासीर चंद्रपूर

बल्लारपुर :बल्लारपुर में जमात-ए-इस्लामी हिंद, बल्लारपुर इकाई की ओर से आज रविवार को शहर के अलहुदा सभागृह (अलहुदा मस्जिद के पास) में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह ९ बजे से दोपहर २ बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में शहर एवं आसपास के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।अतिथियों ने शिविर का उद्घाटन कर जमात-ए-इस्लामी हिंद के इस जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और समय पर बीमारी की पहचान कर बेहतर उपचार का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी चिकित्सकों में स्पाइन और न्यूरोसर्जन डॉ सोहेल काजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आरजू आरिफ शेख, डॉ नींबल माधवी, जनरल फिजिशियन डॉ प्रभात भगत, डॉ फैजल शेख, दांत रोग विशेषज्ञ डॉ चित्रा मैडम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ सहित अन्य

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। इसके अलावा विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच कर मरीजों को आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।आयोजकों के अनुसार इस निःशुल्क मेडिकल कैंप में करीब २५० लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की विशेष रूप से अच्छी उपस्थिति देखने को मिली।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जमात-ए-इस्लामी हिंद, बल्लारपुर कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाएं संभालीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उदघाटक के रूप में बल्लारपुर नगर परिषद की नगराध्यक्ष डॉ. अलका वाढई तथा मध्यवर्ती बैंक - के संचालक डॉ. अनिल वाढई उपस्थित रहे।