सुफ्फाह इंग्लिश स्कूल की छात्रा जैनब ने एमजीएफआई नेशनल गेम्स 2026 में जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
सुफ्फाह इंग्लिश स्कूल की छात्रा जैनब ने एमजीएफआई नेशनल गेम्स 2026 में जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
वर्धा | प्रतिनिधि : अथर शेख वर्धा
वर्धा वर्धा, सुफ्फाह इंग्लिश स्कूल, वर्धा की प्रतिभाशाली छात्रा जैनब मोहम्मद अवैस शेख ने एमजीएफआई नेशनल गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, वर्धा जिले और महाराष्ट्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में जैनब ने डॉज निनका स्पर्धा में स्वर्ण पदक, जबकि सिंगल लाठी और डबल लाठी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
देशभर से शामिल हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच जैनब ने अपने अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से सुफ्फाह इंग्लिश स्कूल परिवार, वर्धा जिला लाठी एसोसिएशन और जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।
जैनब ने प्रतियोगिता के लिए वर्धा जिला लाठी एसोसिएशन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। उनकी सफलता में कोच अभिजीत परगांवकर (सिंहन कोच), दिव्यानी मैम और साहिल सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से जैनब ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
जैनब की इस उपलब्धि पर सुफ्फाह इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, वर्धा जिला लाठी एसोसिएशन और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की गई।
जैनब की यह सफलता न केवल उनके विद्यालय, बल्कि पूरे वर्धा जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।