भंडारा की अखिल भारतीय ओपन कैरम प्रतियोगिता में वर्धा का दबदबा, दो टीमों ने जीते प्रथम व द्वितीय पुरस्कार
भंडारा की अखिल भारतीय ओपन कैरम प्रतियोगिता में वर्धा का दबदबा, दो टीमों ने जीते प्रथम व द्वितीय पुरस्कार
प्रतिनिधि वर्धा युसूफ पठाण
वर्धा, भंडारा कैरम एसोसिएशन एवं राजा कैरम क्लब द्वारा बावणे कुणबी समाज भवन, पुलिस स्टेशन के पीछे, भंडारा में आयोजित अखिल भारतीय भव्य ओपन कैरम प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वर्धा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में वर्धा के विशाल भाऊ रामटेके एवं कन्हैया उईके (साझेदार) की जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं नितिन चौबे एवं आमीन रजा (साझेदार) की जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।
इस शानदार सफलता के बाद वर्धा पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों विशाल भाऊ रामटेके और कन्हैया उईके का मित्रों एवं शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.