रिलायंस डिजिटल वर्धा में RNR 2026 के तहत पुरस्कार वितरण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम संपन्न

Sun 04-Jan-2026,03:02 AM IST -07:00
Beach Activities

तालुका प्रतिनिधी इरशाद शाह वर्धा 

वर्धा : वर्धा रिलायंस डिजिटल वर्धा स्टोर में RNR 2026 (रिवार्ड एंड रिकग्निशन) कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 4 जनवरी 2026 को एक प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिसंबर 2025 माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

RNR 2026 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा भविष्य की प्रगति और अवसरों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान इन उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में ‘स्टार ऑफ द मंथ – दिसंबर 2025’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार पियुष राडे को प्रदान किया गया।

साथ ही ‘बेस्ट अटैच’ पुरस्कार पवन पाटणकर, ‘एक्ज़ेम्प्लरी कस्टमर सर्विस’ पुरस्कार भूषण मराठे, ‘सपोर्ट स्टार ऑफ द मंथ’ पुरस्कार सौ. हर्षा ठाकरे, तथा ‘सेल्स मैक्सिमाइज़र’ पुरस्कार अनिकेत सफलकर को प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्रों के साथ आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों के लिए मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया, जिससे पूरे कार्यक्रम का वातावरण आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस सफल कार्यक्रम का आयोजन स्टोर मैनेजर श्री लोकेश मुदलियार के मार्गदर्शन में किया गया। उन्हें डिपार्टमेंट मैनेजर श्री सुभाष साकोरे तथा सर्विस मैनेजर श्री रमेश्वर जाधव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सफल और यादगार सिद्ध हुआ।

अंत में यह मत व्यक्त किया गया कि इस प्रकार के रिवार्ड एंड रिकग्निशन कार्यक्रम कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने, टीमवर्क को सुदृढ़ करने तथा संस्था की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।