"न नंबर प्लेट, न इंडिकेटर, न रेडियम—खुलेआम दौड़ रही गैस सिलेंडर गाड़ियां"

Wed 29-Apr-2026,09:26 PM IST -07:00
Beach Activities

"न नंबर प्लेट, न इंडिकेटर, न रेडियम—खुलेआम दौड़ रही गैस सिलेंडर गाड़ियां"

 

नावेद पठाण मुख्य संपादक वर्धा 

वर्धा शहर में घरेलू गैस सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों की लापरवाही सामने आई है। 

शहर की सड़कों पर चल रही कई सिलेंडर वाहनों में पीछे नंबर प्लेट, इंडिकेटर और रेडियम रिफ्लेक्टर तक नहीं लगाए गए हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।

शहर में एक ऐसी ही गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी देखी गई, जिसमें पीछे की ओर न तो नंबर प्लेट थी और न ही कोई सुरक्षा संकेत। वाहन में बड़ी संख्या में सिलेंडर लदे होने के बावजूद सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही थी।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के वाहनों में रेडियम पट्टी और इंडिकेटर अनिवार्य होते हैं,

ताकि रात के समय या कम दृश्यता में भी वाहन आसानी से दिखाई दे सके। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर ऐसे वाहन खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि,

“इतनी बड़ी लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

आम जनता पर सख्ती, भारी वाहनों पर नरमी?

शहरवासियों का कहना है कि यदि कोई दोपहिया, तीनपहिया या चारपहिया वाहन बिना नंबर प्लेट के चलता है, तो उस पर तुरंत चालान किया जाता है,

लेकिन गैस सिलेंडर जैसे खतरनाक सामान ले जाने वाले वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।

अब सवाल यह उठता है कि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस इस गंभीर लापरवाही पर कब ध्यान देंगी?

यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे वाहनों पर तत्काल कार्रवाई कर कड़ी जांच की जाए, ताकि शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।