एडवोकेट तबस्सुम शेख ने जिल्हा रुग्णालय की खस्ता हाल का जिल्हा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रतिनिधी:मोहम्मद नासीर चंद्रपूर
चंद्रपूर :अभी हाल ही में नवनियुक्त जिल्हा अधिकारी वसूमना पंत जी ने जिल्हे का पद भार संभालते ही उन्होंने जिल्हा ग्रामीण रुग्णालय का निरीक्षण कर सभी को हैरत में डालकर सराहनीय कार्य किया
किन्तु आदरणीय कलेक्टर साहेबा को जिल्हा रुग्णालय प्रशासन ने जो लीपापोती वाली तस्वीर दिखाकर खुश करने कार्य किया वास्तव में इस अस्पताल की जमीनी हकीकत बहुत ही भयानक है।अभी हाल ही में चंद्रपुर शहर की समाज सेविका एडवोकेट तब्बसुम शेख ने अपने नजदीक के लोगों का इलाज कराने वहां पहुंची तो यह की परस्थिति से स्थानीय लोगोंने जो वहां इलाज करने पहुंचें थे उन्होंने सच्चाई बयां की जिस यह पता चला कि वह लोगों को कितनी गंदगी में रहना पड़ रहा है।शौचालय इतने गंदे और खस्ता हाल पड़े है जिसका कोई माई बाप नहीं दिखाई दे रहा है।
लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है।बेसिंग नहीं होने के कारण लोग संडास,बाथरूम में जाकर अपने बर्तन धोने पर मजबूर है।दवाइयां ज्यादातर बहार से लिखकर के दिए जा रहे है।
रूग्णो के परिजनों को रात में सोने तक की व्यवस्था कराने में स्थानीय प्रशाशन असमर्थ दिखाई दे रहा है।इस भयानक परिस्थिति से आज कलेक्टर साहेबा को और dean सर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया।ज्ञापन देते वक्त सामाजिक कार्यकर्ता एवं दिव्यांग नेता आसीफ हुसेन शेख मौजूद रहे।