दिव्यांग हक्क संघर्ष समिति ने किया चंद्रपुर महानगर पालिका को आंदोलन का इशारा
प्रतिनिधी:मोहम्मद नासीर चंद्रपूर
चंद्रपुर: 21/04/026 मंगलवार को दिव्यांग हक्क संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिव्यांग नेता आसीफ हुसेन शेख इनके नेतृत्व में दिव्यांग शिष्टमंडल ने चंद्रपुर महानगर पालिका के उप महापौर प्रशांत दानव जी से मुलाकात की गई।उनसे 5% दिव्यांग निधि संदर्भ में ज्ञापन देकर स्पष्ट चर्चा की है।
निवेदन के माध्यम से बताया गया कि एक महीने पहले चंद्रपुर महानगर पालिका के आयुक्त साहाब एवं महापौर साहेबा से प्रत्यक्ष मुलाकात कर हमने यह निधि त्वरित दिव्यांग जनों में वितरित करने की मांग की थी जो कि तकरीबन 2018 से इस निधि का क्या किया जा रहा है।
इस का किसी भी तरीके की जानकारी शहर के दिव्यांगजनों को नहीं होने के कारण काफी सारे दिव्यांग जन इस निधि से वंचित रह रहे है।इस का स्पष्टीकरण हमने मांगा था किंतु इस निवेदन को देकर एक महीना बीत जाने के बावजूद महानगर पालिका प्रशासन एकदम सुस्त अंदाज में दिख रहा है।जिस पर आज पुन एक बार निवेदन के माध्यम से दिव्यांग जनों के अधिकार की मांग लेकर निवेदन दिया गया उसमें स्पष्ट रूप से हमने 8 दिन के भीतर 5% दिव्यांग निधि के संदर्भ में जवाब मांगा है।
यह निधि का उचित नियोजन 8 दिन के भीतर नहीं किया जाएगा तो हमे मजबूरन शहर के सभी दिव्यांग जनों को लेकर आंदोलन करना पड़ेगा ऐसा इशारा किया गया।निवेदन देते समय एडवोकेट तबस्सुम शेख,नेहा भड़के,नितिन खोबरागड़े,मुन्ना खोबरागड़े,कैलाश ब्राम्हणे
इत्यादि मौजूद रहे.