लगातार पाँच वर्ष कॉलेज टॉपर बने एहतेशाम इब्राहिम बख्श
लगातार पाँच वर्ष कॉलेज टॉपर बने एहतेशाम इब्राहिम बख्श
यशवंत महाविद्यालय के गुणवंत छात्र सम्मान समारोह में हुआ सम्मान
मुख्य संपादक नावेद पठाण वर्धा
हिंगणघाट स्थित यशवंत महाविद्यालय के विधि विभाग के छात्र एहतेशाम इब्राहिम बख्श ने पाँच वर्षीय एल.एल.बी. पाठ्यक्रम में इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि उन्होंने लगातार पाँचों वर्षों तक कॉलेज टॉपर रहकर एक उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया है।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में यशवंत ग्रामीण शिक्षण संस्था द्वारा आयोजित गुणवंत छात्र सम्मान समारोह में संस्था के अध्यक्ष समीर देशमुख के हाथों उन्हें स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वर्धा जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमन प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ठाकरे सर, संचालक शशांक घोड़मारे, प्रो. सिंघम मैडम सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
एहतेशाम हिंगणघाट के प्रसिद्ध अधिवक्ता अॅड. इब्राहिम हबीब बख्श के पुत्र हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
उनकी इस उपलब्धि पर शहर के मित्रों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।