राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण — इमरान राही

Fri 14-Nov-2025,05:08 AM IST -07:00
Beach Activities

नावेद पठाण मुख्य संपादक 

आदर्श शिक्षक मोहन मोहिते का सम्मान

वर्धा : कहा जाता है कि शिक्षक गुणों का भंडार होते हैं। विद्यार्थियों के कल्याण, उनके उज्ज्वल भविष्य तथा चरित्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करते रहना ही एक सच्चे शिक्षक की पहचान है। शिक्षक विद्यार्थियों के लिए आदर्श, मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत होते हैं।

आज के युग में कई लोगों को यह भ्रम है कि इंटरनेट के युग में शिक्षकों का महत्व कम हो गया है। किंतु वास्तव में शिक्षक ही मानव निर्माण, समाज निर्माण और अंततः राष्ट्र निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं — ऐसा मत ऑल इंडिया शास्त्री सोशल फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इमरान राही ने व्यक्त किया।

वे नागपुर के मोरभवन स्थित हिन्दी साहित्य सम्मेलन सभागार में सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक संस्था सेवन नोट्स द्वारा वर्धा के आदर्श शिक्षक मोहन मोहिते को सम्मानित करने के अवसर पर अध्यक्षीय भाषण दे रहे थे।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अविनाश दुपारे, फोरम के राष्ट्रीय सचिव किरण फुलझेले, प्रियंका दुपारे, रोशनी सहारे, प्रमोद जौदले, योगेश हिवराले, तुलसीदास पालेकर, कौतुब फुलझेले, विनोद लंगड़े, डॉ. अभय मोहिते, अंकुश गिरडे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

विचार व्यक्त करते हुए किरण फुलझेले ने कहा कि शिक्षकों के योगदान से ही चरित्रवान नागरिक और सशक्त राष्ट्र की नींव रखी जाती है।

मुख्य अतिथियों के हस्ते मोहन मोहिते को शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन देवा वाघमारे ने किया तथा आभार प्रदर्शन नितीन अहिरे ने किया।