राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अल्पसंख्यक विभाग के वर्धा जिला अध्यक्ष पद पर नावेद शेख की पुनर्नियुक्ति

Wed 08-Apr-2026,01:44 AM IST -07:00
Beach Activities

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अल्पसंख्यक विभाग के वर्धा जिला अध्यक्ष पद पर नावेद शेख की पुनर्नियुक्ति

( नावेद पठाण मुख्य संपादक )

वर्धा : वर्धा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अल्पसंख्यक विभाग के वर्धा जिला अध्यक्ष पद पर नावेद शेख की पुनः नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

यह नियुक्ति मुंबई स्थित *प्रदेश कार्यालय में सुप्रिया ताई सुले (सांसद एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष), शशिकांत शिंदे साहेब (विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र) की उपस्थिति में अफजल फारुकी साहेब (महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग) के हस्ते संपन्न हुई

महाराष्ट्र प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के आड़ावा बैठक मे महाराष्ट्र प्रदेश युवक अध्यक्ष मेहबूब भाई शेख, राज्य समन्वयक सुहासजी उभे, 

डॉ मुजाहिद खान, वारिस खान, सय्यद अंसार अली, रहमान पठान, सलीम वायगावकर, सोहेल खान, शमीम अहमद और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पुनर्नियुक्ति पर नावेद शेख ने अफजल फारुकी साहेब , अमरभाऊ काले, सुरेशभाऊ देशमुख, अतुलभाऊ वांदिले सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया

विशेष तौर पर हमेशा मार्गदर्शन करने पर और साथ देने पर नावेद शेख ने खलील ख़ातिब सर, अकमल भाई, फज़लूर रहमान, अकील भाई,नदीम भाई हिंगनघाट, वसीम भाई पुलगांव, हाजी अब्दुल्ला,समीर पठान,सय्यद हफ़िज़ और सभी साथियों का आभार व्यक्त किया है।

नावेद शेख ने कहा कि उन्हें मिली इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने अल्पसंख्य समाज के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा पूरे जिले में संगठन को मजबूत कर आम जनता के हित में कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।