सुरेश उर्फ बालु भोयर युवा सेना जिल्हाधिकारी पद पर नियुक्त किये गये
प्रतिनिधी साजिद पठाण नागपुर
जलालखेड़ा: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के कार्यकर्ता सुरेश उर्फ बालु भोयर को युवा सेना जिल्हाधिकारी (हिंगना विधानसभा, काटोल विधानसभा, रामटेक लोकसभा – नागपुर ग्रामीण) नियुक्त किया गया है। उन्हें युवा सेना सचिव वरुण सरदेसाई ने नियुक्ती पत्र दिया।
बताया गया कि यह नियुक्ती पार्टी प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे, युवा नेता आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत, वरुण सरदेसाई,युवासेना राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य हर्षल काकड़े और जिल्हाध्यक्ष उत्तम कापसे के मार्गदर्शन और आदेशों के तहत किया गया है।
यह नियुक्ती युवाओं को पार्टी से जोड़ने, पार्टी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक ले जाने के उद्देश्य से किया गया है।
नियुक्ति के बाद, सुरेश भोयर ने पार्टी नेताओं द्वारा उन पर दिखाए गए भरोसे के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विचारों को फैलाने के लिए ईमानदारी से काम करने का अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।
इस बीच, शिवसेना (उबाठा) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।