सावंगी मेघे थाना अंतर्गत सालोड हिरापूर गांव में अवैध शराब का बढ़ता जाल

Thu 05-Feb-2026,10:10 PM IST -07:00
Beach Activities

सावंगी मेघे थाना अंतर्गत सालोड हिरापूर गांव में अवैध शराब का बढ़ता जाल

पार्सल दारू का बेखौफ कारोबार; प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

 

वर्धा (नावेद पठान) मुख्य संपादक नावेद पठाण

 

महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे की पावन कर्मभूमि माने जाने वाले वर्धा जिले में अवैध शराब का कारोबार इन दिनों चिंता का विषय बनता जा रहा है। सावंगी मेघे थाना क्षेत्र अंतर्गत सालोड हिरापूर गांव में पार्सल दारू के माध्यम से अवैध देशी एवं विदेशी शराब की बिक्री तथा परिवहन लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में ढाबों, खेतों के कच्चे मार्गों तथा एकांत स्थानों का उपयोग कर अवैध शराब की आपूर्ति की जा रही है। दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक दोपहिया वाहनों के जरिए शराब की पार्सल सप्लाई की जा रही है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई का अभाव दिखाई दे रहा है। इस स्थिति से ग्रामीणों में असंतोष और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं।

इस पूरे मामले में सबसे अहम प्रश्न यह है कि यह अवैध शराब का नेटवर्क किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है।

लंबे समय से गतिविधियां जारी रहने के बावजूद सावंगी मेघे थाना और आबकारी विभाग की कार्रवाई सीमित और औपचारिक नजर आ रही है।

गांधीवादी विचारधारा, नैतिक मूल्यों और अहिंसा के लिए प्रसिद्ध वर्धा जिले में नशे के इस खुले कारोबार से सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है तथा जिले की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

अवैध पार्सल दारू के बढ़ते चलन से घरेलू कलह, सड़क दुर्घटनाएं और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। विशेष रूप से युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आकर अपने भविष्य को संकट में डाल रहा है।

अब यह देखना आवश्यक होगा कि प्रशासन और पुलिस विभाग इस अवैध शराब के नेटवर्क पर कब ठोस और निर्णायक कार्रवाई करता है,