माविम मित्र मंडल व पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न
माविम मित्र मंडल व पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न
सामाजिक मार्गदर्शन के लिए श्याम वलके का सम्मान
वर्धा | मुख्य संपादक नावेद पठाण
महिला आर्थिक विकास महामंडल (माविम), जिला कार्यालय वर्धा, महाराष्ट्र शासन अंगीकृत, के अंतर्गत उन्नति लोक संचालित साधन केंद्र (सीएमआरसी) एवं नवतेजस्विनी महाराष्ट्र ग्रामीण महिला उद्यम विकास परियोजना के तहत माविम मित्र मंडल और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक सोमवार, 2 फरवरी 2026 को सावंगी मेघे पुलिस स्टेशन, वर्धा में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान श्याम वलके, उपाध्यक्ष – नागठाणा क्रीड़ा एवं शिक्षा प्रसारक बहुउद्देशीय संस्था, वर्धा को सामाजिक क्षेत्र में मार्गदर्शन एवं सकारात्मक परिवर्तन हेतु किए जा रहे कार्यों के लिए पुष्पगुच्छ एवं सम्मानचिह्न देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पी.एस.आई. विशाल डोनेकर, सावंगी मेघे पुलिस स्टेशन, वर्धा के करकमलों से प्रदान किया गया।
माविम मित्र मंडल की ओर से उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं।