यशवंत महाविद्यालय में 6 व 7 फरवरी को राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन
यशवंत महाविद्यालय में 6 व 7 फरवरी को राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन
नावेद पठाण मुख्य संपादक
वर्धा। यशवंत महाविद्यालय, वर्धा तथा विदर्भ अर्थशास्त्र परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विदर्भ अर्थशास्त्र परिषद के 41वें वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी दिनांक 6 एवं 7 फरवरी 2026 को यशवंत महाविद्यालय, वर्धा में संपन्न होगी।
संगोष्ठी का विषय “भारतीय अर्थव्यवस्था : संरचनात्मक सुधार एवं एम.एस.एम.ई.” रखा गया है। इसमें राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों के अर्थशास्त्र विषय के प्राध्यापक, शोधार्थी तथा विद्यार्थी सहभाग करेंगे।
उद्घाटन समारोह 6 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता माजी आमदार प्रो. सुरेशराव देशमुख करेंगे। अधिवेशन अध्यक्ष के रूप में डॉ. राजेश चव्हाण तथा उद्घाटक के रूप में गोंडवाना विश्वविद्यालय, गडचिरोली के कुलगुरु डॉ. प्रशांत बोकारे मार्गदर्शन करेंगे।
संगोष्ठी में भारतीय अर्थव्यवस्था में हो रहे संरचनात्मक परिवर्तनों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एम.एस.एम.ई.) क्षेत्र की संभावनाओं एवं चुनौतियों, साथ ही ग्रामीण व स्थानीय अर्थव्यवस्था के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा गहन मंथन किया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न तकनीकी सत्र, परिसंवाद एवं चर्चासत्र आयोजित किए गए हैं।
इस शैक्षणिक उपक्रम का आयोजन यशवंत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश ठाकरे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जबकि कार्यक्रम समन्वयक के रूप में डॉ. संदीप चव्हाण कार्यरत हैं।
आयोजकों की ओर से राज्य के प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से इस राज्यस्तरीय संगोष्ठी में अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन किया गया है।