ईद राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला पर्व : सांसद अमर काले
ईद राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला पर्व : सांसद अमर काले
नावेद पठाण मुख्य संपादक वर्धा
वर्धा : भारत विविधताओं से सजा हुआ देश है, जहां अनेक धर्म, भाषाएं और परंपराएं साथ-साथ फलती-फूलती हैं। इस विविधता में एकता बनाए रखना ही सच्ची राष्ट्रीय एकता है। समाज के सभी वर्ग यदि मिलकर त्योहार मनाएं, तो आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द और अधिक मजबूत होता है। यह विचार वर्धा के सांसद अमर काले ने व्यक्त किए।
वे रमजान ईद के अवसर पर समाजसेवक इमरान राही के निवास स्थान पर आयोजित सद्भावना भेंट कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर नगराध्यक्ष सुधीर पांगुळ, अहसान राही, हुमेरा राही सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
सांसद अमर काले ने कहा कि ईद जैसे पवित्र पर्व सामूहिक रूप से मनाने से समाज में अपनापन बढ़ता है और भेदभाव कम होते हैं। आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने से देश में शांति और सुव्यवस्था मजबूत होती है तथा राष्ट्र के विकास को गति मिलती है। एकता ही देश की अखंडता और प्रगति की मजबूत आधारशिला है।
इस अवसर पर नगराध्यक्ष सुधीर पांगुळ ने भी सभी नागरिकों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।